NCR NEWSUncategorized

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा , सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का लिया जायज़ा

 

गजियाबाद जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर द्वारा कैलाश मानसरोवर भवन एवं सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल), साहिबाबाद का निरीक्षण कर तैयारियों की जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस कमीशनर रविंद्र गॉड ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा समस्त अन्य आवश्यक सुविधाओं को समयबद्ध पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि, वे सब प्रकार से निगरानी बनाए रखें और प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

गौतमबुद्धनगर में धारा-163 लागू, 04 सितम्बर तक 15 तरह की पाबंदियां, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।

First Opinion News

सरकार युवाओं को देगी राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड 

First Opinion News

यूपी में खुलेंगे 14 हज़ार नये थाने

firstopinion

Leave a Comment