NCR NEWS

ग्रेटर नोएडा, कैब चालक ने किया महिला के साथ रेप

ग्रेटर नोएडा , नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले कुछ दिनों में महिला से संबंधित अपराधों में इज़ाफ़ा हुआ है। कुछ दिन पूर्व ग्रेटर नोएडा में छात्रा से गैंग रेप नोएडा में नाबालिक के साथ बलात्कार की कोशिश और फिर नोएडा में बोरे में बंद महिला का शव मिला ।आज  ग्रेटर नोएडा के जराचा थाना अंतर्गत दयानाथपुर में महिला के साथ रेप की घटना सामने आयी है। जानकारी के अनुसार पीडिता ने एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र से ओला कैब बुक की थी। कैब चालक के साथी ने जारचा थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित महिला सेक्टर 37 स्तिथ कॉल सेंटर में काम करती है । पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला द्वारा एक कैब चालक के साथी प्रवीण नामक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है । फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर 4 लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है ।

Related posts

नोएडा में होगा प्रो रेसलिंग लीग सीजन-5 का आगाज़, 1.5 करोड़ की कुश्ती होगी मुख्य आकर्षण

First Opinion News

नोएडा, खाद्य विभाग ने किया स्कूलों की कैंटीन का निरीक्षण

firstopinion

10वी पास चला रहा था गिरोह फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर कब्ज़ा करते और बेच देते थे प्रॉपर्टी

First Opinion News