NCR NEWS

Grater Noida:त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सेंट्रल नोएडा के थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज रहे मौजूद।

 

गौतमबुद्धनगर आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह, एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत, एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार द्वारा थाना फेस-2, फेस-3, बिसरख, सेक्टर-63, सूरजपुर, इकोटेक-3, सेक्टर-142 एवं बादलपुर के थाना प्रभारियों तथा समस्त चौकी प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने,संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी पुलिस उपस्थिति तथा जनसुरक्षा के विषय में विस्तृत समीक्षा की गई

अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की समीक्षा।

अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक थाना एवं चौकी की कार्यप्रणाली का चौकीवार मूल्यांकन किया गया।

अधिकारियों को अपराधों के त्वरित अनावरण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रभावी रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच तथा महिला सुरक्षा एवं जनसुनवाई से संबंधित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

आईजीआरएसपोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण।

शासन की प्राथमिकता वाले प्रकरणों में आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, यक्ष (Yaksha) App के प्रभावी उपयोग, ई-साक्ष्य (E-Sakshya) एवं ई-समन (E-Samman) प्रणाली के माध्यम से डिजिटल प्रक्रिया को गति देने तथा सभी अभियानों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

नाइजीरियाई नागरिकों के डाक्यूमेंट्स का सत्यापन।

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने, पैदल गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग करने। क्षेत्र में निवासरत नाइजीरियाई नागरिकों के सत्यापन, उनके डाक्यूमेंट्स का सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाएं, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व कार्रवाई करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें।

Related posts

नोएडा, प्रशासन ने 26 पर लगाया गुंडा एक्ट

firstopinion

नोएडा पुलिस द्वारा डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1 करोड़ 48 लाख रुपये बरामद।

First Opinion News

Gtater Noida :1 करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार।

First Opinion News

Leave a Comment