NCR NEWS

“मिशन सहयोग” के अंतर्गत नोएडा पुलिस ने 100 से ज़्यादा फोन ढूंढकर स्वामियों को लौटाए।

 

नोएडा 2 सितंबर “मिशन सहयोग” के तहत सेंट्रल नोएडा पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 101 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए। बरामद किए गए फोन की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ज़्यादातर फोन भीड़-भाड़ वाले बाजारों, ऑटो-बस में यात्रा के दौरान या सुबह-शाम टहलते समय गिर गए थे। इन सभी मामलों में सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज थी।

सर्विलांस सेल ने तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल की मदद से सभी फोन को ट्रेस कर बरामद किया। आज सभी फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। फोन वापस पाकर लोगों के के चेहरे खिल उठे सभी ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताया और सराहना की।

Related posts

फ़र्ज़ी दूतावास का खुलासा, कई साथी सहित फ़र्ज़ी एम्बेसैडर गिरफ्तार,गाडियों पर डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट और झंडे लगाकर लोगों से करते थे धोखाधड़ी

First Opinion News

सीनियर सिटीज़न को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ो की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

भाकियू भानू ने नोएडा प्राधिकरण पर लगाया वादाखि़लाफ़ी का आरोप, आंदोलन की दी धमकी

firstopinion

Leave a Comment