NCR NEWS

मिशन सहयोग के अंतर्गत पुलिस द्वारा 21 लाख रुपये के गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए ।

 

ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल द्वारा सर्विलांस एवं CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 104 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के अनुसार बरामद अधिकांश फोन भीड़-भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, दो-पहिया वाहन चलाते समय या टहलते समय गिर गए थे अथवा ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो एवं ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान छूट गए थे। इनके संबंध में ग्रेटर नोएडा जोन के विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज थी।

सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण व CEIR पोर्टल की मदद से इनका पता लगाकर बरामद किया गया था। मोबाइल प्राप्त कर सभी व्यक्तियों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

उत्तर प्रदेश कल्चरल फोरम एवं नेफोमा ने पुलिस चौकियों को स्टील की बेंच और पौधे किए भेंट।

First Opinion News

Ghaziabad News:अनधिकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान।

First Opinion News

नोएडा में होगा प्रो रेसलिंग लीग सीजन-5 का आगाज़, 1.5 करोड़ की कुश्ती होगी मुख्य आकर्षण

First Opinion News

Leave a Comment