NCR NEWS

उत्तर प्रदेश कल्चरल फोरम एवं नेफोमा ने पुलिस चौकियों को स्टील की बेंच और पौधे किए भेंट।

 

ग्रेटर नोएडा मिशन ग्रीन ग्रेटर नोएडा के तहत उत्तर प्रदेश कल्चरल फोरम एवं नेफोमा ने बिसरख थाना क्षेत्र की सभी दस पुलिस चौकियों पर बैठने के लिए स्टील की बेंच और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे भेंट किए।

एसीपी दीक्षा सिंह और थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में एस-सिटी पुलिस चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में पौधे और अन्य सामान दिए गए।

फोरम के अध्यक्ष दीपक दूबे ने कहा कि पुलिस चौकियों में अधिकतर थके-हारे और परेशान लोग आते हैं। उनके लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था करना समाज का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर शहर को बेहतर बनाने में योगदान दें।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान के अनुसार इस पहल से पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग और विश्वास की भावना बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर उमेश सिंह,अविनाश सिंह,ओम उज्ज्वल, के. के. सिंह, आनंद सिंह, रती रानी, कृष्णा नंद, शशि भूषण, देवेन्द्र चौधरी, दीपक शर्मा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियों के निवासी, AOA पदाधिकारी और समाजसेवी आदि शामिल हुए।

Related posts

दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना, युवक को 15 हज़ार और युवती को दी जाएगी 20 हज़ार की प्रोत्साहन राशि।

First Opinion News

कार और बाईक की टककर मे चार को मौत

First Opinion News

वैट सेटलमेंट के नाम पर 1.21 करोड़ का गबन,अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

Leave a Comment