डीसीपी नोएडा प्रीति यादव के नेतृत्व में नोएडा जोन में पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान नोएडा के थाना सेक्टर-20, सेक्टर-39, सेक्टर-126, सेक्टर-24, सेक्टर-58, फेस-1, सेक्टर-49, सेक्टर-113 एवं एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया
45 पुलिस टीमों द्वारा 45 प्रमुख चौराहों पर की गई चेकिंग।
इस अभियान में कुल 45 पुलिस टीमों का गठन कर 45 प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग की गई। अभियान के दौरान कुल 1,922 वाहनों एवं 2,068 व्यक्तियों की जांच की गई।
471 वाहनों का चालान तथा 19 वाहन किया गए सीज।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 471 वाहनों का चालान किया गया तथा 19 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 327 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 292 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की जांच कराई गई।

बैंकों, एटीएम, होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों का सुरक्षा जायजा।
साथ ही बैंकों, एटीएम, होटलों, ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित थाना प्रभारियों को निरंतर पैदल गश्त एवं प्रभावी पेट्रोलिंग करने, रात्रि भ्रमण बढ़ाने तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
