नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व थाना फेस 2 नोएडा पुलिस के द्वारा लोगो के गुम हुए भिन्न-2 कम्पनियो के कीमती 100 स्मार्ट मोबाईल फोन को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियो को सुपुर्द किया गया।
अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार फेस 2 पुलिस द्वारा लोगो के गुम हुए मोबाइलो फोन को सर्विलांस की मदद से खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार सेन्ट्रल नोएडा जोन के सभी थानो में गुमशुदगी दर्ज थी, जिसके निम्न कारणों थे।
1. खोजे गये मोबाइलो में कुछ मोबाइल ऐसे है जो लोगो के भीड़-भाड़ वाले बाजारो,सब्जी व फलों की मण्डियो व साप्ताहिक बाजारो में सामान खरीदते समय नीचे झुकने,बैठने व घक्का मुक्की में गिर गये थे।
2. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो लोगो के यात्रा के दौरान मोबाइल ऑटो, टेक्सियो, बसो व मेट्रो ट्रेनो में छूट गये थे।
3. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो लोगो द्वारा बाइक चलाते समय ठीले-ठाले लोअर में रख लिये गये थे, जो ब्रेकर आने पर जेंबो से निकल कर गिर गये थे।
4. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो लोगो के ई-रिक्शा में यात्रा करते समय ब्रेकर आने पर गिर गये थे ।
5. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो खुले में काम करने वाले कारीगरो के काम समाप्त करने के बाद वही काम के दौरान छूट गये थे ।
6. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो लोगो के सार्वजनिक पार्काे में खेलने के दौरान,व्यायाम करने के दौरान छूट गये थे ।
7. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो शादियो में बारात चढ़त के दौरान नृत्य करते समय गिरने व सार्वजनिक बारात घरो में कार्यक्रम होने के बाद छूट गये थे ।
8. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो शराब के नशे लोगो के गिर गये थे या कहीं छूट गये थे ।
9. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो लोगो के बड़े-2 कार्यक्रमो में अत्यधिक भीड़-भाड़ होने के कारण कहीं छूट गये थे या गिर गये थे ।
10. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो लोगो के मन्दिर,मस्जिद,चर्च व गुरुद्वारो में छूट गये थे ।
11. खोजे गये मोबाइलो में से कुछ मोबाइल ऐसे है जो बच्चो द्वारा गेम खेलते समय कहीं छोड़ दिये गये थे ।

