Uncategorized

हरपाल सिंह बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष, कार्यकारिणी की भी घोषणा

 

नोएडा समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी की नोएडा इकाई की घोषणा की गई है। नोएडा निवासी हरपाल सिंह को नोएडा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह द्वारा शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेसवार्ता की गई, प्रेस वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रेसवार्ता के दौरान हरपाल सिंह ने बताया कि, उन्होंने नोएडा शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 21 लोगों को अपनी कार्यकारिणी में जगह दी है। कार्यकारिणी में महेश कुमार को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है,वहीं रविंद्र कुमार, सतवीर गौतम, नरेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, रोहित कुमार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। महानगर अध्यक्ष द्वारा प्रेम सिंह, विनोद सागर ,अंगद कुमार, प्रवेश कुमार, गिरिराज, गीता देवी, सुरेश चंद्र, अभिषेक गौतम, रघुवीर सिंह, मनोज कुमार और दुष्यंत कुमार को सचिव नियुक्त किया है, वही मानसिंह, रेखा शर्मा और पवन गौतम को महानगर अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर सिंह यादव द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी अपना अहम किरदार निभाएगी। वही नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा की गांव गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर सिंह यादव समाजवादी, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह भारती, जयकरण चौधरी, लाल सिंह गौतम, सतबीर गौतम और हरपाल सिंह समेत समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

ऑटो यूनियन और किसनों का एजेंसी के खिलाफ़ प्रदर्शन, एजेंसी द्वारा 3 अप्रैल से बिलिंग रेट पर वाहन देने का आश्वासन

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

यूपी में 10 PPS अधिकारी हुए सेवानिवृत, लिस्ट देखे।

Leave a Comment