NCR NEWS

13 तारीख़ को अनंगपुर मे होने वाली महापंचायत में शामिल होगा भारतीय किसान यूनियन (भानु)

नोएडा आज गुलावली मे भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा पंचायत जा आयोजन किया गया। पंचायत मे कल अनंगपुर फरीदाबाद जाने के बारे मे फैसला लिया गया। इस मौके पर संगठन का विस्तार भी किया गया।

इस दौरान संगठन राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि, प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर अनंगपुर (फरीदाबाद) में जो मकान तोड़ने का काम किया है, वह सरकार द्वारा रणनीति के तहत गांव उजाड़ूँ नीति चलाई जा रही है। उसके विरोध में अनंगपुर संघर्ष समिति ने कल 13 तारीख़ को महापंचायत में पहुँचने का आव्हान किया है। उसमें हमारा संगठन पूरी तरह से अपने किसान व ग्रामीणों के साथ है। अलग-अलग प्रदेश से हमारे हज़ारों लोग वहाँ पहुँच रहे है। इस मीटिंग के माध्यम से हमने भी सैकड़ों लोगों के साथ चलने का आह्वान भी किया है। इस मौके पर संगठन विस्तार भी किया जिसमें ग्राम अध्यक्ष संतराज चपराना, सोनू चपराना, सोनू जेसीबी नोएडा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस मौक़े पर चौधरी बेगराज प्रधान, प्रेम सिंह भाटी,रामकेश चपराना,ओमप्रकाश गुर्जर,भँवर प्रधान, महेश तवर, प्रेमचंद शर्मा,जोगेंद्र चपराना, डाक्टर रोहतास, हरेन्द्र बैसोया, कालू तवर, अंकुर कश्यप, धर्मवीर प्रधान, गजराज ठेकेदार, चिंटू नागर वीरपाल नागर आदि मौजूद सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Related posts

भारी बारिश के चलते गाज़ियाबाद में कल सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद 

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस , 25 नए टू-व्हीलर PRV वाहनों को ‘डायल-112’ के बेड़े में किया गया शामिल।

First Opinion News

बच्चों की नियमित शारीरिक विकास की जाँच होगी-डीएम

firstopinion

Leave a Comment