NCR NEWS

ऑनलाइन गेम में हुए लाखों के कर्ज़ को चुकाने के लिए युवक ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

 

गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने गोविंदपुरम में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गोविंदपुरम निवासी लल्लू सिंह मौर्य ने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से करीब 85 ग्राम पीली धातु के आभूषण व टुकड़ा, 1100 ग्राम सफेद धातु के आभूषण और 65,870 रुपये नकद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 22 अगस्त को गोविंदपुरम बस अड्डे के पास से विशाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पीड़ित के मकान में किराये पर रहता था और उसे घर में रखे जेवरात व नकदी की जानकारी थी।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार पीड़ित के घर से बाहर जाने की जानकारी होने पर उसने 24 जुलाई की रात कटर की मदद से ताला और अलमारी का लॉकर काटकर चोरी की थी। पूछताछ में उसने बताया कि ऑनलाइन एवियेटर गेम खेलने के दौरान उस पर करीब नौ लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Related posts

फोटो प्रदर्शनी का समापन, सांसद महेश शर्मा ने किया छायाकारों को सम्मानित

First Opinion News

Ghaziabad:दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार कराया जाए उपलब्ध:डीएम।

First Opinion News

नोएडा में बनेगा डियर पार्क, अगले साल अक्टूबर तक काम हो जाएगा पूरा।

First Opinion News

Leave a Comment