NCR NEWS

नोएडा पुलिस ने किया फ़र्ज़ी कंपनीयों का भंडाफोड़ ऑनलाईन शॉपिंग के नाम पर करते थे ठगी

नोएडा पुलिस द्वारा फ़र्ज़ी कम्पनियों का भंडाफोड़ किया गया है । जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 2 स्तिथ पीपीएचआर ऑनलाईन और फैशन ऑन डील, सेक्टर 3 में ट्रेड शॉप और लाईफ फैशन के नाम से कम्पनियां चल रही थी जो ऑनलाईन शॉपिंग के नाम पर ग्राहक के साथ ठगी का काम कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर करीब दर्ज़नभर लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। एसएसपी गौतमबुद्ध नगर लव कुमार के अनुसार कुछ लोग फ़र्जी कम्पनी बनाकर ऑनलाईन शॉपिंग करने पर फ्री गिफ्ट देने के बहाने गिफ्ट के कर (GST) के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे थे।
पुलिस द्वारा 10 लोगों (इमरान, सचिन, उमेर,कोमल, नन्दन,श्रवण, संतोष कुमार, विक्रम, हेमंत और सोनू )को गिरफ़्तार किया गया है ।

गिरफ़्तार किये गये लोगों के पास से भारी मात्रा में लेपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनिटर, इंटरकॉम,हेडफोन, की बोर्ड और आरटिफीशीयल ज्वेलरी बरामद की गयी है । ये लोग वेबसाईट पर अपना सामान दिखकर लोगों को को फ़साते थे।वेबसाईट पर सामान पसंद करने के बाद ये ग्राहक से पेटीएम के ज़रिये अपने अकाउंट में पैसे डलवाकर सामान की डिलीवरी नहीं किया करते थे । फ़िलहाल पुलिस फ़रार अभियुक्त की जल्द गिरफ्तरी की बात कहकर जाँच कर रही है ।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा गांजा तस्कर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार,डेढ़ क्विंटल से ज़्यादा गांजा बरामद

First Opinion News

स्वतंत्रता दिवस पर “फ्रीडम रन 2026” का आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने लिया भाग।

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल

firstopinion