NCR NEWS

आगामी 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस

ग्रेटर नोएडा आगामी 9 दिसम्बर 2017 को पूरे जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीलू मैनवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि आयोजित होने वाली लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर परिवारिक वाद, मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर वाद, शमनीय आपराधिक वाद, दीवानी वाद, राजस्व वाद, चकबंदी वाद, भारतीय उत्तराधिकारी अधिनियम के वाद, एनआईटी एक्ट के वाद, प्रि लिटीनेशन के मामलें, पानी व बिजली के वाद, बाट तथा माप अधिनियम के वाद एवं अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण किया जायेगा। आयोजित लोक अदालत को जनपद में सफल बनाने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा अपनी विभागीय तैयारियाॅ पूर्ण करने की कार्यवाही समय रहते कर ली जाये, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव हो सके ।

Related posts

पंचायतों चुनाव के मद्देनज़र,वोटर लिस्ट के निरीक्षण कार्य हेतु समय सारिणी जारी

First Opinion News

यूपी, 33 आईएएस अफसरों के हुए तबादले

firstopinion

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार कब्जे से भारी मात्रा मे दुपहिया वाहन बरामद

First Opinion News