NCR NEWS

Grater Noida:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति की पुनर्स्थापना पर नेफोमा ने किया CEO का धन्यवाद। 

 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी चौक पर सैकड़ों धरना-प्रदर्शन की गवाह रही गौतम बुद्ध की चार मूर्ति की पुनर्स्थापना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में खुशी की लहर है।

नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि सन 2011 से चार मूर्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बड़ी पहचान है। यह यहाँ के निवासियों के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अस्तित्व में आने की पूरी कहानी अपने आप में समेटे हुए है। इसी मूर्ति के सामीप्य में हम सबने मिलकर अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष सैकड़ो धरने प्रदर्शन किए है। यह मूर्ति इस क्षेत्र की एक खास पहचान है और इससे हम सब का भावनात्मक लगाव भी है। अंडर पास के निर्माण के लिए जब इस मूर्ति को यहां से हटाया गया था तो तभी हमने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से इस मूर्ति की पुनर्स्थापना करने की मांग की थी।

आज प्राधिकरण के सीईओ रवि एन.एवं एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव का धन्यवाद करते हुए नेफोमा टीम ने आभार व्यक्त करते हुए इसे खुशी का क्षण बताया है।

नेफोमा संगठन मंत्री कृष्णानंद ने कहा कि आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट का प्रतीक चिह्न पुनर्स्थापित कर प्राधिकरण ने न सिर्फ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वासियों को उनकी पहचान लौटाई है, बल्कि इस करवा चौथ और दीपावली पर ग्रेनो वेस्ट के सौंदर्य पर भी चार चांद लगा दिए हैं क्योंकि इस मूर्ति के अभाव में दीवाली पर गौर सिटी, ग्रेनो वेस्ट का हर श्रृंगार फीका लगता किंतु अब नया बना अंडर पास और चार मूर्ति दोनों मिल कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्रृंगार बन सकेंगे।

इस मौके पर अन्नू खान, कृष्णानन्द, एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता, डॉ० अंशुल चंद्रा, गौरव शर्मा, संजू कुमार, रोहित चौरसिया आदि सदस्य मौजूद रहे ।

Related posts

Grater Noida:कासना पुलिस द्वारा बच्चा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,2 महिला समेत 7अभियुक्त गिरफ्तार, 3 पुलिस मुठभेड़ में घायल।

First Opinion News

Noida News:बरौला RCC सड़क निर्माण कार्य में क्षेत्रवासियों ने बताई कई कमियां ,अधिकारीयों ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन।

First Opinion News

पंचायतों चुनाव के मद्देनज़र,वोटर लिस्ट के निरीक्षण कार्य हेतु समय सारिणी जारी

First Opinion News

Leave a Comment