National

पिता की पुण्यतिथि पर नोएडा पहुँचे सचिन पायलट कॉंग्रेसियों ने किया स्वागत

 

नोएडा सचिन पायलट अपने स्वर्गीय पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आज नोएडा पहुँचे। हर वर्ष की भाती आज राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वी पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैत्रिक गांव वैदपुरा पहुँचे,जहां उन्होंने स्वर्गीय राजेश पायलट की समाधी पर पुष्पर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिन पायलट के नोएडा पहुंचने पर पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का स्वागत किया।

सदियों में जन्म लेते हैं,राजेश पायलट जैसे नेता

इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहाँ कि राजेश पायलट जैसे जमीनी नेता मुश्किल से सदियों में जन्म लेते है। देश और समाज के लिए राजेश पायलट का संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसीलिए स्व राजेश पायलट को इस देश का हर जाति, वर्ग और संप्रदाय का व्यक्ति आज भी याद करता है। अपनी मेहनत के बल पर वह कांग्रेस के उन अग्रणीय नेताओं में शुमार थे जिन्हें देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी उन अनसुलझे मसलों को सुलझाने के लिए उनकी सलाह लिया करती थीं। राजेश पायलट के भाषणों में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले यह अंश प्रत्येक के जेहन में आज भी समाए हुए हैं कि  जब तक गरीब किसानों के बेटे पढ़ लिख कर उस कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जहां से देश की नीतियां बनती है तब तक इस देश का विकास संभव नहीं होगा। राजनीतिक दलों के द्वारा उनके इस भाषण को जब तक आत्मसात नहीं किया जाएगा तब तक इस देश का गरीब किसान मजदूर अपने हकों के लिए ऐसा ही संघर्ष करते नजर आएगा। इस अवसर पर नोएडा महानगर पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर,एआईसीसी सदस्य बबली नागर,पीसीसी सदस्य देवेंद्र भाटी,ज़िला अध्यक्ष दीपक भाटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय चौधरी,कांग्रेसी नेता गौतम अवना,महेश प्रधान,जितेंद्र चौहान,प्रेम चौहान,अवनीश तंवर,हरेन्द्र शर्मा,जितेन्द्र चौधरी,शाहिद सिद्दीक़ी,सचिन तंवर,रोहित नागर,संदीप सिंह,आदि छेत्रवासी मौजूद रहे।

Related posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया गया।

First Opinion News

भगोड़ा साईं आखिरकार गिरफ्तार

firstopinion

पूछताछ के लिए थाने ले जाए गए आशुतोष, शाजिया के घर भी पहुंची पुलिस

firstopinion

Leave a Comment