NCR NEWS

जेवर नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय मे इसी सत्र से हो सकता है,दाखिला शुरू।

 

जेवर के कन्या महाविद्यालय के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, आशा की जा रही है कि इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं प्रारंभ हो सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 7 दिसंबर 2019 को जेवर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी थी, जो भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत 10 करोड रुपए की धनराशि से बनकर तैयार हुआ है।

आज जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय का दौरा किया तथा संबंधित विभाग को जलापूर्ति और अन्य प्रकार के रखरखाव के निर्देश दिए। धीरेन्द्र ठाकुर ने उच्च शिक्षा विभाग से शीघ्र शिक्षण सत्र आरंभ कराए जाने हेतु भी कहा।

 इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि, इस राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की स्थापना का मकसद, ग्रामीण क्षेत्र की उन बच्चियों को भी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो आजादी के बाद से उच्च शिक्षा के अभाव में जी रही थी।

 विधायक धीरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उपरोक्त डिग्री कॉलेज को इसी सत्र से प्रारंभ किए जाने हेतु संबंधित विभाग और मुख्यमंत्री जी से वार्ता हो चुकी है। आशा है की महाविद्यालय मे इसी सत्र से प्रवेश प्रारम्भ होना शुरू हो जाएगे।

Related posts

बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का मामला

First Opinion News

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नोएडा मीडिया क्लब में फोटो प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

First Opinion News

शिक्षा विभाग जर्जर भवनों का करें निरीक्षण, रविन्द्र कुमार मांदड़

First Opinion News

Leave a Comment