NCR NEWS

NCR:22 अक्टूबर से एनसीआर में होगा भवानी और शिवाजी के नाम का जयघोष।

 

मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य ‘जाणता राजा’ का होगा सजीव मंचन।

नोएडा गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ का सजीव मंचन किया जाएगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से चार घंटे तक भव्य प्रस्तुति होगी। आयोजकों के अनुसार, इसमें करीब 250 कलाकार हाथी, घोड़े, ऊंट, पारंपरिक हथियारों और विशाल मंच सज्जा के माध्यम से शिवाजी महाराज के जीवन की प्रमुख घटनाओं को जीवंत करेंगे।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ.आशीष गौतम भैया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।

शुक्रवार को नोएडा के अदिरा बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, माता जीजाबाई के संस्कारों और समर्थ गुरु रामदास की शिक्षाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है। ‘जाणता राजा’ के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, साहस और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत किई विशिष्ठ अतिथि होंगे शामिल।

डॉ. गौतम ने बताया कि सनसिटी में आयोजित होने वाले इस महानाट्य के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सैन्य रणनीति और गुरिल्ला युद्ध कौशल आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। मिशन का उद्देश्य उनके जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

आयोजन स्थल पर शिव अवतरण मंडपम में नवरात्रि के प्रथम दिन से 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के विभिन्न दिनों में राजनीति, धर्म-अध्यात्म और उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने की जानकारी दी गई। आयोजकों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और योगगुरु स्वामी रामदेव सहित कई विशिष्ट अतिथियों के आगमन की भी संभावना है।

22 से 28 अक्टूबर तक होगा आयोजन, भारी भीड़ के आने की संभावना।

22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में सिंहगढ़, प्रतापगढ़ और रायगढ़ किलों की प्रतिकृतियों के जरिए शिवाजी महाराज के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का मंचन किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम को प्रतिदिन लगभग 15 हजार दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड से करीब सवा लाख लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

Related posts

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा , सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का लिया जायज़ा

First Opinion News

Ghaziabad:रेड क्रॉस सोसाइटी चुनाव, 25 अक्टूबर को होगा मतदान।

First Opinion News

यात्रियों के लिए रेलवे कर रहा बेहतर इंतजाम, यात्रियों का सामान, सुरक्षा और अन्य मामलों मे की जा रही है त्वरित कार्रवाई

First Opinion News

Leave a Comment