NCR NEWS

Ghaziabad:रेड क्रॉस सोसाइटी चुनाव, 25 अक्टूबर को होगा मतदान।

 

गाजियाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्वाचन हेतू 25 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव प्रकिया के लिए जिला मलेरिया अधिकारी,नोडल अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चुनाव की ज़िम्मेदारी सोंपी गई है।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार रेड क्रास सोसाईटी गाजियाबाद के सदस्यों एवं मतदाता सूची का परीक्षण के बाद कुल 901 सदस्य एवं 793 मतदाता की सूची तैयार की गयी है। जो सदस्य मतदाता सूची में सम्मिलित है, वहीं बोर्ड के गठन हेतु प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर सकते है एवं मतदाता सूची में सम्मिलित सदस्य ही मतदान कर सकते है।

जानकारी के अनुसार 16 एवं 17 अक्टूबर को प्रत्याशियों का नामांकन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजियाबाद के कार्यालय में किया जायेगा। 22 अक्टूबर को प्रत्याशियों के अंतिम सूची का प्रकाशन और 25 अक्टूबर को मतदान कराया जाना प्रस्तावित है।

Related posts

Noida:नोएडा पुलिस द्वारा फर्ज़ी वीज़ा गैंग का पर्दाफाश 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की रक्षामंत्री से मुलाक़ात, पत्रकारों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर हुई बातचीत

First Opinion News

Bulandshaher News:अचानक गिरा दो मंज़िला मकान ,मलबे में दबकर दो की मौत।

First Opinion News

Leave a Comment