NCR NEWS

जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध।

 

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और स्वराज्य पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य।

नोएडा दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की संकल्पना पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के आयोजन को लेकर गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता की गई।

आयोजकों ने बताया कि महानाट्य का भव्य आयोजन आगामी अक्टूबर में गाजियाबाद में किया जाएगा, जबकि इससे पहले 25 सितंबर को नोएडा के आदित्य बैंक्वेट, सेक्टर-38, बॉटनिकल गार्डन में शाम 6 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ‘जाणता राजा’ के देश-विदेश में अब तक 1300 से अधिक मंचन हो चुके हैं और करीब 70 लाख दर्शक इसे देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि महानाट्य में करीब दो लाख वर्गफीट का चार मंजिला मंच, 250 कलाकार, 20 फीट ऊंची मां तुलजा भवानी की प्रतिमा और विशाल रंगभूमि के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ी और पालकी का भी प्रयोग किया जाता है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अनुसार इससे पहले लखनऊ और आगरा में भी महानाट्य का आयोजन किया जा चुका है। इस बार दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के जिलों में व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

 ‘जाणता राजा’ के माध्यम से इतिहास, संस्कृति और सेवा को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया।

Related posts

थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार,6 महीने पहले गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद।

First Opinion News

Ghaziabad:गाजियाबाद पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई 2 चौकी इंचार्ज समेत 3 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित।

First Opinion News

राष्ट्रीय कला उत्सव का ऑनलाइन मंच,पेंटिंग,लेखन,गायन,संगीत,नृत्य अभिनय से जुड़े कलाकार एक मंच पर होंगे इकट्ठा

First Opinion News

Leave a Comment