शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के आरोप।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शिकायतों पर लापरवाही के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग को सख्त संदेश दिया गया है, कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में
चौकी प्रभारी लोहियानगर उपनिरीक्षक योगेश कुमार।
चौकी प्रभारी सेक्टर-23 संजयनगर निरीक्षक भूदेव त्यागी।
थाना मधुबन बापूधाम में तैनात मुख्य आरक्षी संतराम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मियों पर शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण नहीं करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप हैं। इन आरोपों के आधार पर तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
