नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त कार्तिक भाटिया,विजय प्रजापति,विशाल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 50 अमेरिकी डॉलर,1 तमंचा, 2 कारतूस और 1 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार विगत 25 अगस्त को सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के नीचे अभियुक्तों द्वारा पीड़ित को अपनी गाड़ी में बैठाकर टूर-पैकेज की बातचीत के दौरान वादी के बैग में रखे पर्स (जिसमें 20 हजार रुपए, 70 अमेरिकी डॉलर व अन्य कागजात) को चोरी कर लिया गया था। पीडित द्वारा इस संबंध में थाना सेक्टर-142 पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
