NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

नोएडा फेस-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से वाहन चोरी करने गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस द्वारा इस मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वाले निखिल यादव, दीपांशु कुमार और विक्की शामिल है।

पुलिस के अनुसार इन तीनों को जागृति अपार्टमेंट्स के पीछे सर्विस रोड़, सेक्टर-71 से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अभियुक्त दिल्ली, एनसीआर में अलग-अलग स्थानों से रैकी करके मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा जब कई मोटरसाइकिल इकट्ठा हो जाती है, तो दूसरे जनपदों में ले जाकर अलग-अलग व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच देते है।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

नोएडा प्राधिकरण की एंटी प्लास्टिक ड्राइव, 50 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक किया गया जब्त

First Opinion News

शीतलहर को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सम्बंधित अधिकारीयों को दिए निर्देश

First Opinion News

सीडीओ की सराहनीय पहल, कोल्ड स्टोरेज मालिकों से  गौशाला गोद लेने का किया आग्रह

First Opinion News

Leave a Comment