ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्टॉल “स्मार्ट पुलिस प्रोग्रेसिव यूपी” थीम पर आधारित है।
स्टॉल पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों द्वारा आगंतुकों को नवीनतम कानूनों,सुरक्षा एवं नागरिक सेवाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
इस स्टॉल के माध्यम से STF, ATS, यूपी-112, यातायात पुलिस, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर सेल, एफएसएल, टेलीकॉम, SDRF, GRP व फायर विभाग सहित विभिन्न इकाइयों ने अपनी सेवाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
आधुनिक हथियार और तकनीकी उपकरण।
उत्तर प्रदेश पुलिस के UP-112 के द्वारा लगाये गये स्टॉल पर उद्घाटन दिवस से ही बड़ी संख्या में नागरिक, विशेषकर उद्यमी व युवा, पुलिस विभाग के स्टॉल पर पहुंच रहे है।
ATS और STF द्वारा प्रदर्शित आधुनिक हथियारों व तकनीकी उपकरणों को देखने के लिए युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्टॉल पर आने वाले आगंतुकों को पुलिस की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवा द्वारा नागरिक सेवाओं जैसे चरित्र सत्यापन, ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, UP-COP व अन्य एप्लीकेशन के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

साइबर सेल का स्टॉल।
साइबर सेल के स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध जैसे डिजिटल अरेस्ट, फ़िशिंग, रैंसमवेयर, मैलवेयर और ट्रोजन,एआई-आधारित हमले, सेक्सटॉर्शन, साइबरबुलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, निवेश धोखाधड़ी, फर्जी वेबसाइट पर शॉपिंग धोखाधड़ी या विज्ञापनों के जरिए ऑनलाइन खरीददारी में धोखाधड़ी करना,फेक कस्टमर केयर, म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल, फेक लोन ऐप आदि के संबंध में जानकारी दी गयी व इन फ्रॉडों से सुरक्षित रहने के उपाय व फ्रॉड होने पर तत्काल 1090 पर कॉल करने, नजदीकी साइबर सेल को अवगत कराने या आनलाइन साइबर पोर्टल : www.cyberpolice.uppolice.gov.in पर शिकायत पंजीकृत कराने के संबंध में बताकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
मिशन शक्ति 5.0 के स्टॉल
मिशन शक्ति 5.0 के स्टॉल के माध्यम से महिला संबंधित अपराधों, लैंगिग अपराध, महिला संबंधित कानून, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं की ‘सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन’ के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
हेल्पलाइन की जानकारी।
महिला हेल्पलाइन : 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076, साइबर हेल्पलाइन : 1930, आपातकालीन सेवा : 112, चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098, महिला हेल्पलाइन : 181, आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों द्वारा स्टॉल का भ्रमण कर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की गई।
