NCR NEWS

अगले तीन दिन ग्रेटर नोएडा का यह रास्ता रहेगा बंद, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस के अनुसार, किसान चौक (गौर चौक) पर अण्डरपास निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य 6 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया है कि,इस दौरान तिगरी से किसान चौक आने वाले मार्ग पर अण्डरपास खुदाई के कारण मुख्य मार्ग बंद रहेगा। यातायात को सर्विस मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

तिगरी से किसान चौक की ओर आने वाला यातायात सर्विस लेन से गुजरेगा। इसी तरह, किसान चौक से तिगरी जाने वाले मार्ग पर भी सर्विस लेन का उपयोग होगा।

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि, असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। हम यात्रियों से सहयोग की अपील करते हैं और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं।

Related posts

नोएडा पुलिस का मेट्रों स्टेशन, मॉलस और अन्य भीड-भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान।

First Opinion News

चलती वैन में हुए झगड़े में तिहाड़ के एक कैदी की मौत

firstopinion

यूपी की शिक्षा मंत्री रोड एक्सीडेंट मे घायल,सिर मे आई चोट, अस्पताल मे भर्ती

First Opinion News

Leave a Comment