NCR NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नोएडा मीडिया क्लब में फोटो प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

 

नोएडा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब द्वारा पांचवीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नोएडा मीडिया क्लब की फोटो गैलरी में आयोजित इस प्रदर्शनी में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों केक़रीब 40 फोटो जर्नलिस्ट द्वारा अपने कैमरों से खींची गईं सुंदर, जीवंत और मनमोहक तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में फोटो पत्रकारिता, डॉक्यूमेंट्री और स्ट्रीट फोटोग्राफी से जुड़ी तस्वीरों के माध्यम से समाज और जीवन के अलग-अलग रंगों को प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य फोटो जर्नलिस्ट की मेहनत, रचनात्मकता और उनके कैमरे के माध्यम से समाज को देखने के नजरिए को सामने लाना रहा। फोटो पत्रकार के कैमरे में कैद एक तस्वीर कई बार उस पल की पूरी कहानी, भावनाओं और सच्चाई को शब्दों से कहीं अधिक प्रभावशाली ढंग से सामने रख देती है।

नोएडा मीडिया क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष पांचवीं फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट की चुनिंदा तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक सरोकार, जनजीवन, संस्कृति, शहर की बदलती तस्वीर और घटनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं को कैमरे की नजर से प्रस्तुत किया गया।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस फोटो प्रदर्शनी को शहर के गणमान्य लोगों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों का भी उत्साहपूर्ण समर्थन मिला।

इस अवसर इस मौके पर वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट कमल किशोर, अमित मेहरा, अम्लान पालीवाल, प्रदीप गौर, नीरज कुमार, इंदरनील सेन, संजय रावत, विजय पांडे, चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रेम सिंह, मो. जाकिर, ध्रुव कुमार, के. आसिफ और बनी स्मिथ, राजेश कुमार सहित अनेक फोटो पत्रकार और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर एवं डीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा

First Opinion News

पुलिस मुठभेड के दौरान 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार। 

First Opinion News

जन कल्याण व पर्यावरण हितकारी है, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिलाधिकारी

First Opinion News

Leave a Comment