NCR NEWS

फिल्मी स्टाइल में रोस्टोरेंट में घुसे बदमाश अचानक करने लगे तोड़फोड़

गाज़ियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट में अचानक कुछ बदमाशों ने घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर लोग परिवार सहित बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक से रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर की गई तोड़फोड़ से वहां मौजूद सभी लोग डर गए और डर के मारे इधर- उधर भागने लगे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसा लग रहा है, मानो किसी फिल्म का एक्शन सीन चल रहा हो। लेकिन ये किसी फिल्म का शूटिंग नही बल्कि जिला गाज़ियाबाद की सच्ची घटना है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफी डरे सहमे हुए है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज़ कर लिया गया है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts

नोएडा पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया भांडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा बंद पडे फ्लैट, मकान व मन्दिरो में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

First Opinion News

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया ध्वजारोहण। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित। 

First Opinion News

Leave a Comment