NCR NEWS

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

 पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 2 विदेशी मूल के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उनके पास से 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (सफेद पाउडर) जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है बरामद किया गया है।

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 15 सितंबर को तिलपता चौकी क्षेत्र से 2 विदेशी मूल के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 300-300 ग्राम के 02 पैकेट कुल वजन 600 ग्राम MDMA (Methamphetamine), इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पासपोर्ट, प्लास्टिक पॉलिथीन पैकेट और 1,19,000 रुपये नकद बरामद किए गए है।

गिरफ्तार अभियुक्तों मे पीटर और मईकल शामिल है। अभियुक्तों के खिलाफ़ थाना सूरजपुर पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related posts

Grater Noida:दुपहिया वाहन चोरी करके करते थे चोरी, फिर काट देते थे वाहन।

First Opinion News

Noida News:जनसमस्याओं को लेकर प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-42 का निरीक्षण,जल्द समाधान का मिला आश्वासन।

First Opinion News

यूपी की शिक्षा मंत्री रोड एक्सीडेंट मे घायल,सिर मे आई चोट, अस्पताल मे भर्ती

First Opinion News

Leave a Comment