NCR NEWS

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च।

 

नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। जानकारी के अनुसार कानून व्यवस्था को बिगड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार पेट्रोलिंग के आदेश दिए गए है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित महसूस कराना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने, अराजकता फैलाने अथवा अफवाहों के माध्यम से माहौल बिगड़ने का प्रयास ना करे।

पुलिस द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा ई-रिक्शा बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में बैट्री बरामद।  

First Opinion News

गाज़ियाबाद बाढ़ संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण, यमुना का जल स्तर हुआ कम

First Opinion News

चलती वैन में हुए झगड़े में तिहाड़ के एक कैदी की मौत

firstopinion

Leave a Comment