NationalUncategorized

National:धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्री कृष्णा पर दिए बयान को लेकर मचा सियासी घमासान।

 

सांसद पप्पू यादव दर्ज कराएंगे FIR।

नई दिल्ली बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित शास्त्री के एमपी में कथावाचन के दौरान दिए गए बयान को लेकर सियासत गर्म होने लगी है।

उनके बयान को लेकर बिहार के सांसद पप्पू यादव खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा है कि, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ संसद भवन मार्ग थाने में FIR दर्ज कराएंगे।

अखिलेश यादव और अन्य नेताओं के द्वारा भी इस बयान की आलोचना की गई है।

आखिर क्या है, पूरा मामला ?

दरअसल मध्य प्रदेश में एक कथा के दौरान बागेश्वर धाम के वीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की तुलना करते हुए का कि, आपके तो ठाकुर जी टेढ़े हैं उनका नाम भी टेढ़ा है, खड़े भी टेढ़े होते हैं, वृंदावन का नाम भी टेढ़ा है।

उन्होंने कहा हमारे ठाकुर जी सीधे हैं, उनका नाम भी सीधा है अयोध्या का नाम भी सीधा है।

उसके बाद इस बयान को लेकर उनकी निंदा होने लगी। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर वृंदावन और मथुरा के संतों में भी खासा रोष है।

यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा कि,वीरेंद्र शास्त्री का बयान अमर्यादित है। भगवान का अपमान है। उनकी कथाओं और इस प्रकार के कार्यक्रमों पर बैन लगाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा है कि भगवान का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कर सकते। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा भी इस बयान की कड़ी निंदा की गई है।

विवाद बढ़ने पर धीरेन्द्र शास्त्री ने मांगी माफ़ी।

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान को लेकर उनकी निंदा हो रही है, हालांकि विवाद बढ़ता देखकर बाद में धीरेन्द्र शास्त्री की तरफ से इस बयान पर माफी मांगी गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ विनोद करने के लिए ऐसा कहा था। वह खुद भी भगवान श्री कृष्ण के भक्त हैं।

Related posts

‘जय हो’ फ्लॉप नहीं हिट फिल्म है :सलमान खान

firstopinion

गीतांजलि काव्य प्रसार मंच द्वारा “नीरांजलि” का आयोजन, रचनाकारों को किया सम्मानित

First Opinion News

मॉडलिंग की दुनिया छोड़ बन गया चोर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

firstopinion

Leave a Comment