NCR NEWSUncategorized

गीतांजलि काव्य प्रसार मंच द्वारा “नीरांजलि” का आयोजन, रचनाकारों को किया सम्मानित

 

नोएडा साहित्य संस्था गीतांजलि काव्य प्रसार मंच द्वारा नोएडा मीडिया क्लब में भव्य साहित्यिक आयोजन किया गया। रविवार को सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में गीतांजलि काव्य प्रसार मंच द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका नीरांजलि (प्रिंट संस्करण) का लोकार्पण किया गया साथ ही इस मौके पर श्रेष्ठ रचनाकारों को सम्मानित भी किया गया। पत्रिका की संपादक डॉ. गीतांजलि नीरज अरोड़ा ‘गीत’ ने बताया कि “नीरांजलि पत्रिका” मंच के संस्थापक नीरज अरोड़ा की स्मृति मे उनके साहित्यिक योगदान को समर्पित है। नीरज के जन्म दिवस 1 जुलाई 2023 को नीरज कुंज ई-पत्रिका की शुरुआत हुई थी,जिसका यह वार्षिक विशेषांक प्रिंट स्वरूप में प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार, कवि एवं लेखक डॉ. प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु’ द्वारा की गयी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ इला जायसवाल व डॉ कामना मिश्रा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण डॉ गीतांजलि नीरज अरोड़ा ने दिया वहीँ नीरज अरोड़ा की पुत्री भाविका अरोड़ा ने अपने पिता के व्यक्तित्व पर संबोधन दिया।

रचनाकारों को किया गया सम्मानित

नीरज कुंज पत्रिका के सचिव देवेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि समारोह में पत्रिका में रचनात्मक योगदान देने वाले 70 से भी अधिक रचनाकारों को नीरांजलि साहित्य सम्मान 2025 प्रदान किया गया । यह सम्मान उनकी सृजनशीलता, साहित्यिक समर्पण एवं समाज में भाषा-संस्कृति के संवर्धन के लिए दिया गया। कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम के अंत सचिव देवेंद्र प्रकाश शर्मा द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया

अंतरराष्ट्रीय लेखक, पत्रकार और साहित्यकार रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सविता चड्ढा मौजूद रहीं। इस मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर,अंतरराष्ट्रीय लेखक, पत्रकार-विचारक डॉ. शंभू पंवार,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सूक्ष्मलता महाजन, डॉ ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ वीणा मित्तल, डॉ पुष्पा जोशी, डॉ नीरजा मेहता, डॉ सुमन मोहिनी आदि अतिथि मौजूद रहे।

Related posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय मे कैंसर जागरूकता केम्प का आयोजन जिले के 200 महिला पुलिस कर्मियों ने लिया भाग

First Opinion News

नोएडा मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन,पुलिस कमिश्नर नोएडा ने किया उद्घाटन

First Opinion News

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा , सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का लिया जायज़ा

First Opinion News

Leave a Comment