National

मॉडलिंग की दुनिया छोड़ बन गया चोर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

नोएडा-नोएडा पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है । पुलिस के अनुसार गिरफ़्तार किये गये गिरोह का एक सदस्य पहले मॉडलिंग किया करता था और बाद में चोर बन गया ।

नोएडा के सीओ सिटी 3 अवनीश कुमार के अनुसार नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरो के गिरोह को पकड़ा है गया ये चोरी करने के लिये ये पहले रेकी किया करते थे फिर वारदात को अंजाम दिया करते थे । ये लोग मुख्य रूप से मोटर साईकिल की चोरी किया करते थे पर मौका मिलने पर अन्य सामान भी चुरा लिया करते थे । इन लोगों पास से पुलिस ने मोटर साईकिल , एलईडी , इनवर्टर आदि सामान बरामद किये है । चोरी करने के बाद ये लोग चोरी किये सामान को अपने ही एक साथी को बेच दिया करते थे । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों मन्तोष झा , दीपक , नितिन में से मन्तोष पूर्व मॉडल बतया जा रहा है, मन्तोष पहले मॉडलिंग किया करता था। मॉडलिंग के क्षेत्र में काम ना मिलने के कारण ये अपराध की दुनिया में चला गया और चोरी और अन्य गैरकानूनी घटनाओं को अंजाम देने लगा । पुलिस के मुताबिक ये गिरोह पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है ।

Related posts

नियमितीकरण की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स धरना पर

firstopinion

दिल्ली रूट की ट्रेनों में विस्फोट की धमकी, शताब्दी को रास्ते में खाली करा चेकिंग

firstopinion

केजरीवाल का धरना खत्म FIR, और धरपकड़ चालू !

firstopinion