National

‘जय हो’ फ्लॉप नहीं हिट फिल्म है :सलमान खान

Salman-Khan_1

मुम्बई, एजेंसी ।
सलमान की फिल्म ‘जय हो’ इस वर्ष 24 जनवरी को प्रदर्शित हुई थी। पिछले वर्ष सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। कहा जा रहा था जय हो बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करेगी और शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और आमिर खान की ‘धूम 3’ के रिकॉर्ड को तोड़ देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सलमान ने कहा कि ‘जय हो’ ने टिकट खिड़की पर 120 करोड़ रूपए की कमाई की है। क्या यह कम है। यदि आप इस फिल्म को फ्लॉप करार देते हैं तो यह आपकी सोच है। ‘जय हो’ ऐसी फिल्म है जिसे सभी लोगों ने पसंद किया है।

उल्लेखनीय है कि ‘जय हो’ का निर्माण-निर्देशन सोहैल खान ने किया था। ‘जय हो’ में सलमान के अलावा डेज़ी शाह, तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की अहम भूमिकायें थीं। ‘जय हो’ वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलगु फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है।

Related posts

तैयारी हुई पूरी, 5 जून को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सीएम योगी रहेंगे उपस्थित

First Opinion News

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।

First Opinion News

कांग्रेस से भी उठने लगे राहुल विरोधी स्वर

firstopinion