NCR NEWS

सीडीओ की सराहनीय पहल, कोल्ड स्टोरेज मालिकों से  गौशाला गोद लेने का किया आग्रह

गाज़ियाबाद मुख्य विकास द्वारा कोल्ड स्टोरेज स्वामियों से गौशाला गोद लेने की अपील की गई है। सीडीओ अभिनव गोपाल द्वारा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स से गौशाला बनाने में आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया गया है।

कलेक्ट्रेट के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद के 15 कोल्ड स्टोरेज स्वामियों द्वारा भाग लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 15 गोआश्रय स्थल में आर्थिक समस्या के कारण शेड की व्यवस्था एवं प्रबंधन, गोवंश उत्पाद निर्माण यथा दुग्ध, गोबर से निर्मित उत्पाद, हरा चारा उत्पादन, गोबर से बिजली उत्पादन का कार्य नही हो पा रहा है। गोआश्रय स्थल स्वावलंबी नहीं है। इन गोआश्रय स्थलों की कमियों को दूर कर स्वावलंबी बनाया जाना अतिआवश्यक है। पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी जिसमें विभिन्न गौशाला संचालकों एवं विशेषज्ञों के विचार गोशाला को स्वावलंबी बनाने के लिए गए थे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गौशाला को स्वावलंबी बनाने के लिए गोआश्रय स्थलों पर सेड के निर्माण को सुधार करने, चहारदीवारी निर्माण, चारा काटने की मशीन लगवाने, गोबर के सही इस्तेमाल के लिए आवश्यक मशीनरी क्रय करने एवं जनता की आस्था के अनुरूप पूजा स्थल निर्माण कराने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने एवं एक—एक गोआश्रय गोद लेकर कमियों को दूर कराने एवं आवश्यक निर्माण कराने की अपील की। सभी कोल्ड स्टोरेज स्वामियों द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। कोल्ड स्टोरेज स्वामियों द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया एवं सहयोगी कोल्ड स्टोरेज का नाम गोआश्रय स्थलों पर बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया जाएगा तथा प्रसस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। अगले सप्ताह कोल्ड स्टोरेज मालिक गौशालाओं का निरिक्षण करेंगे, और गौशाला गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

गौतमबुद्धनगर में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शुरू किया गया आधुनिक क्रेच,महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मिलेगी राहत।

First Opinion News

ब्रांड मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी ISO सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज बरामद

First Opinion News

बीमा कंपनी की मनमानी पर भाकियू लोकशक्ति के दबाव में पास हुआ पूरा क्लेम।

First Opinion News

Leave a Comment