National

सैफई को 334 करोड़ कि सौगात

Akhilesh_PTI1

लखनऊ:एजेंसी
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भले ही मूलभूत सुविधाएं न हों और मुजफ्फरनगर में दंगा प्रभावित पीड़ित भले ही खुले आसमान के नीचे अपनी जिंदगी बिता रहे हो और आपने बच्चो की जान गवां रहे है। लेकिन सत्ताधारी यादव परिवार के गांव सैफई पर सरकार की मेहरबानी जमकर हो रही है। सैफई महोत्सव पर राज्य के खजाने से करोड़ों रुपये फूंकने की खबरों के बीच एक खबर यह भी है कि सूबे में पिछले 21 महीने में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान सैफई को 334 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट्स मिल चुके हैं।सैफई इटावा जिले का एक गांव है और जसवंत नगर विधानसभा व मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। इस गांव की कुल आबादी 7141 है। जसवंत नगर से राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव विधायक हैं और मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मुलायम के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी सैफई का जमकर ख्याल रखा गया था। सैफई को सबडिविजन बनाया गया और रूरल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और रिसर्च, एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और हवाई पट्टी का तोहफा मिला था।अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिर से सैफई के लिए खजाना खोल दिया गया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पांच करोड़ रुपये की लागत से एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाने की योजना है। कक्षा छह से कक्षा 12 तक के लड़कों के लिए यह कॉलेज 71.25 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें वे सारी सुविधाएं होंगी, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉलेज में होती हैं।

Related posts

विदेशी छात्रों की सुरक्षा के संबंध में पुलिस प्रशासन की विश्वविद्यलयों के अधिकरियों के साथ बेठक

firstopinion

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता

firstopinion

अपने बयान पर अड़े गिरिराज सिंह

firstopinion