National

माफ़ी मांगने पर भी नहीं थमा विवाद, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा में दर्ज़ हुई एफआईआर।

 

नोएडा के थाना सेक्टर 24 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद और परशुराम स्वाभिमान सेना द्वारा सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराई गई है। परशुराम स्वाभिमान सेना के सुशील पंडित ने कहा कि राजकुमार भाटी सपा के आधिकारिक प्रवक्ता हैं, और उनके बोल अधकारिक रूप से सपा के बोल हैं, क्या ये अखिलेश यादव जी के बोल हैं? अखिलेश जी को तत्काल कार्यवाही करते हुए राजकुमार भाटी को हमेशा के लिए बाहर निकलना चाहिए, अन्यथा 2027 के आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा ।

ब्राह्मणों के रोष के बाद यू टर्न लेटे हुए राजकुमार भाटी ने हाथ जोड़कर ब्राह्मण समाज से माफ़ी मांगी थी।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई है अभद्र टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण व अन्य सभी समाज के लोगों ने नोएडा के थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी। राष्ट्रीय परशुराम परिषद व परशुराम स्वाभिमान सेना व राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रमुख लोगों ने 24 थाने का किया घेराव कर मुकदमे दर्ज़ कराया। नोएडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की है, जो की अत्यंत सराहनीय है।

इस मौके पर राजेश प्रधान बरोला सुनील पंडित गुलावली महेश शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रेटर नोएडा, सुशील, सिंगा पंडित ग्रेटर नोएडा,अटल भाटी, गौरव नंबरदार, मनीष दादरी, कालू पंडित बरौला, अतुल भाटी, साधना शर्मा, दीपेश पंडित,पिंटू शर्मा, मनवीर शर्मा प्रमुख समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि विगत दिनों राजकुमार भाटी द्वारा एक सार्वजानिक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

ब्राह्मण समाज के रोष के बाद भाटी ने बाद में यू टर्न लेते हुए ब्राह्मण समाज से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी थी।

Related posts

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

firstopinion

UP News:पेंशनर्स के लिए बड़ी ख़बर,अब घर बैठे मोबाइल से जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र।

First Opinion News

राहुल ने किसानो को रहत राशी के चेक बाटे

firstopinion

Leave a Comment