NCR NEWS

बिजली सम्बंधित समस्याओं को लेकर किसानों ने किया मुख्य अभियंता का घेराव।

नोएडा आज भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के नेतृत्व में किसानों द्वारा सेक्टर 16 स्थित विद्युत विभाग मुख्य अभियंता के कार्यालय पर मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन से मुलाक़ात की गई। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के हर गांव व नगर में आ रही बिजली की मुख्य समस्याओं को रखा गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कड़े शब्दों में इन समस्याओं के समाधान करने की माँग की। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र की पुरानी लाइन जर्जर हो चुकी है, व आबादी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोगों के घरों के ऊपर से जा रही लाइनें को जल्द से जल्द हटाया जाए। बढे हुए बिजली बिलों के लिए इधर-उधर चक्कर लगाए जाते हैं, उनको सिर्फ एक ही जगह से समाधान की व्यवस्था की जाए। इस दौरान लगभग 9 समस्याओं की सूची दी गई। मुख्य अभियंता द्वारा सभी समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर, ठाकुर अमित गौड़, सतपाल यादव, प्रताप नागर , जीता ठाकुर, ठाकुर सुनील भाटी, चौधरी महेश तंवर, ठाकुर प्रदीप भाटी, ठाकुर संजय भाटी, ठाकुर खेमे सिंह, ठाकुर शीलू सिंह, राजकुमार उर्फ मोनू ,अजब सिंह भाटी, हरि अवाना, विजयपाल भाटी, हरेन्द्र बैसोया,आनंद भाटी, अरूण गौतम, अंकुर कश्यप आदि मौजूद रहे ।

Related posts

पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास , सजा मे छूट की मांग को कोर्ट ने किया ख़ारिज

First Opinion News

दिल्ली मेट्रो में महिला कोच बीच में लगे या फिर दो कोच हो आगे-पीछे

firstopinion

आख़िरकार खोला गया आगाहापुर–भंगेल एलिवेटेड रोड, स्थानीय लोगों ने मिठाई बाटकर मनाई खुशी

First Opinion News

Leave a Comment