पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद।
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोप में 2 अभियुक्तों (सगे भाइयों) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुमित और जितेन्द्र शामिल है। जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि, हम दोनो भाई मिलकर चोरी करते है। हमारे द्वारा दिनांक 22 सितंबर को एक रैपिडो चालक की मोटरसाइकिल, दुर्गा गोलचक्कर के पास से मोबाइल फोन चोरी किया था। अभियुक्तों के अनुसार इनके द्वारा पोर्टर एप के माध्यम से आर्डर डिलीवर करने के लिए दिल्ली से दो लैपटॉप चोरी किए थे।
बरामदगी का विवरण।
3 मोटरसाइकिल
1-सी.टी. 100 रजि0 नं0 UP16BQ9214
2-स्पलैंडर प्लस रजि0 नं0 DL3SGF1474
3-सी.डी. डिलेक्स रजि0 नं0 DL7SBN2851,अवैध चाकू,मोबाइल फोन,लैपटॉप बरामद किया गया है।
चोरी की मोटरसाइकिल स्पलैंडर प्लस रजि नं0 DL3SGF1474 के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मामला दर्ज़ है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
