NCR NEWS

Noida:शाहपुर गोवर्धनपुर बांगर के निवासियों के लिए खुशखबरी, 6 करोड़ की लागत से बनेगा बारात घर।

नोएडा के शाहपुर गोवर्धनपुर बांगर के निवासियों द्वारा लम्बे समय से गांव में बारातघर के निर्माण की मांग की जा रही थी। यह मांग प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई थी।

3,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा बारातघर का निर्माण।

ग्रामवासियों की आवश्यकताओं एवं जनसुविधाओं को समझते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा ग्राम में 3,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बारातघर के निर्माण हेतु नियोजन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

बारातघर के निर्माण की कार्यवाही के क्रम में प्राधिकरण द्वारा निर्माण हेतु आगणन तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया चालू है।

जानकारी के अनुसार इस बारातघर के निर्माण की अनुमानित लागत ₹6.00 करोड़ है।

ग्रामवासियों को मिलेगी सुविधा।

बारातघर के निर्माण से ग्रामवासियों को विवाह, पारिवारिक समारोहों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए सुविधा प्राप्त होगी।

बारात घर निर्माण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत जनसुविधाओं के विकास को प्रोत्साहित करना है। बारात घर से ग्रामवासियों की सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

Related posts

नोएडा लाजवाब इसके दसा और दिशा दोनो खराब

firstopinion

ग्रेटर नोएडा, निकाय चुनाव कल आयेंगे नतीजे सुबह 8बजे से शुरू होगी मतगणना

firstopinion

Meerut:(एमएलसी चुनाव)विधान परिषद स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026 आवश्यक दिशा निर्देश जारी ।

First Opinion News

Leave a Comment