NCR NEWS

गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए है, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

1- कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत तीनों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारीगण द्वारा कांवड़ संघ के पदाधिकारियों/सदस्यों व कांवड़ शिविर/भंडारा आयोजकों, शांति समिति की बैठकें आहूत की जा चुकी हैं। डीजे संचालकों एवं जत्थेदारों के साथ आयोजित गोष्ठी में डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दुर्घटनाओं से बचने के उद्देश्य से वाहनों पर रखे जाने वाले डीजे की अधिकतम ऊँचाई 10 फीट, चौड़ाई 12 फीट से कदापि अधिक न हो, साथ ही साथ डीजे की ध्वनि प्रबलता माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक से अधिक न हो।

2- कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा प्रशासन के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कांवड़ मार्गो में आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा हेतु कैम्प सुनिश्चित किया जा रहा है।

3- पुलिस अधिकारीगण द्वारा प्राधिकरण, विद्युत, जलकल, पीडब्लूडी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण से निरंतर गोष्ठी आयोजित कर योजनाएं तैयार की गई है।

4- अनवरत विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया है। आकस्मिकता की स्थिति में कांवड़ मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

5- मुख्य चिकित्साधिकारी गौतमबुद्धनगर से समन्वय स्थापित कर कांवड़ मार्गों पर चिकित्सा व्यवस्था हेतु महत्वपूर्ण स्थानों पर 8-एम्बुलेंस का व्यवस्थापन करते हुए विभिन्न चिकित्सा कैम्प भी स्थापित किए जा रहे हैं। इन चिकित्सा कैम्पों में 16-चिकित्सक, 16 फार्मासिस्ट, 16 वार्ड ब्वाय, 6-हेल्प डेस्क व आवश्यक औषधियों की व्यवस्था करायी गयी है।

6- श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों के दृष्टिगत बैरीकेडिंग, कांवड़ सेवा शिविरों पर पुलिस प्रबंध एवं विद्युत रोशनी की व्यवस्था एवं निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सुगम आवागमन प्रदान करने हेतु मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से गोष्ठी आयोजित की गई है।

7- उल्लेखनीय है कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत कंरट के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से विद्युत विभाग से समन्वय स्थापति कर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले 600 से अधिक पोल तथा 50 से अधिक टांसफार्मर में ‘इंसुलेशन’ का कार्य सुनिश्चित कराया गया है जिससे कोई कांवड़िया विद्युत की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार न हो। इसके अतिरिक्त सभी जर्जर विद्युत पोल एवं लाइनों को दुरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

8- पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24X7 लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई अफवाह या साम्प्रदायिक टिप्पणी की गयी तो उसके विरूद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

 

सावन माह में होने वाली इस कांवड़ यात्रा, विभिन आयोजन एवं शिवालयों पर होने वाले जलाभिषेक के दृष्टिगत बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस एवं पीएसी बल का व्यवस्थापन किया गया है। इन विभिन्न आयोजनों मे लगने वाले समस्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। यह ब्रीफिंग अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र द्वारा डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद के साथ सेक्टर-126 नोएडा एवं डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान व डीसीपी यातायात लाखन सिंह यादव के साथ जीबीयू ऑडिटोरियम में की गयी।

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 में पंजीकरण के लिए बैठक का आयोजन

First Opinion News

जनसुनवाई में डीएम ने कहा, हर शिकायत का होगा निस्तारण

First Opinion News

नोएडा,वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु GRAP के तहत कड़ी निगरानी, प्राधिकरण की 14 विशेष टीमों द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण

First Opinion News

Leave a Comment