NCR NEWS

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके 09 बजकर 04 मिनट पर महसूस हुए भूकंप के झटके

 

नई दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। सुबह करीब 09 बजकर 04 मिनट पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। हरियाणा, गाज़ियाबाद, मेरठ,नोएडा मे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। सुबह-सुबह अचानक आए भूकंप से लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 बताया जा रही है, वहीं इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र दिल्ली से महज़ 50 किलोमीटर दूर स्तिथ है।

जानकारी के अनुसार तकरीबन 10 से 15 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है। कल रात से हो रही बारिश और सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दोहरी परेशानी मे डाल दिया है। फिलहाल गनीमत है कि, इस भूकंप के कारण हुए किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं आई है।

Related posts

नोएडा अथॉरिटी, लेट आने वाले सभी कर्मचारियों का कटा एक दिन का वेतन

First Opinion News

नोएडा के सुमित्रा हॉस्पिटल में लगी आग,मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

First Opinion News

नोएडा पुलिस ने अलग-अलग जगह से गुम हुए 225 मोबाईल फोन बरामद करके उनके स्वामियों को लोटाए।

First Opinion News

Leave a Comment