गाजियाबाद जिला खेल कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज साई उपवन पार्क में पुरुष एवं महिलाओं की वॉकरेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों एवं महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुल 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिसमें 88 पुरुष एवं 24 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम को पॉलीथिन मुक्त रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में पहले से लेकर छठे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला वर्ग में फलक ने पहला, सुनीता ने दूसरा और आराध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में नीरज ने पहला ,पंकज ने दूसरा और नीतीश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
