NCR NEWS

जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

नोएडा थाना बिसरख पुलिस ने जीएसटी चोरी कर राजस्व हानि करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से फ़र्ज़ी दस्तावेज, फर्जी सील-मोहर, आधार कार्ड, चेकबुक व अकाउंट ओपनिंग फॉर्म बरामद किए हैं।

फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों का लेन-देन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र और किरायानामा के आधार पर यूडीवाईएम (UDYAM) तथा जीएसटी पंजीकरण प्राप्त कर विभिन्न नामों से फर्जी फर्में बनाई थीं। इन फर्मों के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया की गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर की विभिन्न शाखाओं में खाते खोले गए। इन खातों का उपयोग जीएसटी रिफंड की राशि अवैध रूप से प्राप्त कर अन्य खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे प्रवीन कुमार और सतेन्द्र सिंह शामिल है। अभियुक्तों ने अपनी तस्वीर लगाकर फर्जी KYC दस्तावेज तैयार किए और फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए। जांच में छह फर्मों Ridhi Sidhi Enterprises, Bhawani Impex, Jhalak Enterprises, Gaurav Enterprises, Damini India International और Radhika Enterprises

के माध्यम से 3 करोड़ 42 लाख 77 हजार 254 रुपये का लेन-देन किया गया।

मोबाइल सर्विलांस से हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार ओटीपी प्राप्त करने के लिए नौ मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया था। सर्विलांस से यह मोबाइल नंबर 18 अलग-अलग IMEI पर संचालित पाए गए। आगे की जांच में सामने आया कि इन्हीं आईएमईआई पर कुल 87 मोबाइल नंबर इस्तेमाल हुए, जिनके जरिये 85 फर्मों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इन फर्मों द्वारा लगभग 51 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम कर सरकार को राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई गई है। पिछले पांच वर्षों में इन फर्मों के माध्यम से लगभग 350 करोड़ के बिल जारी किए गए।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 10 विभिन्न फर्मों की सील-मोहर, फर्जी आधार कार्ड, चेकबुक और बैंक दस्तावेज बरामद हुए।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फर्जी फर्मों के माध्यम से जीएसटी रिफंड घोटाले में शामिल थे। यह एक संगठित गिरोह है जो पिछले कई वर्षों से सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये की हानि पहुंचा रहा था।

इस संबंध में थाना बिसरख में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़ी अन्य फर्मों और खातों की भी जांच कर रही है।

Related posts

कपड़ा कंपनी मे लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर पाया काबू

First Opinion News

चौराहों पर शराबियों द्वारा महिलाओं से बदसलूकी मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मानसी बैसोया को किया सम्मानित  

First Opinion News

Leave a Comment