NCR NEWS

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक का आयोजन, संगठन का किया गया विस्तार।

 

किसानों मज़दूरों के हितों के लिए हर सम्भव प्रयास करता रहेगा भाकियू अम्बावता-चौधरी महेश सिंह तवर।

नोएडा स्तिथ फूल मंडी मे भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रविंद्र प्रधान ने की तथा संचालन राष्ट्रीय सचिव ओमसिहं अवाना द्वारा किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर ने बताया की काफ़ी लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है,इसलिए बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। संगठन लगातार किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहा है और आगे भी किसानों मज़दूरों के हितों के लिए हर सम्भव प्रयास प्रयास करता रहेगा। इस दौरान भाकियू अम्बावता का संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें संजय अग्रवाल को नोएडा मंडी अध्यक्ष व अमन भारद्वाज को नोएडा युवा मंडी अध्यक्ष बनाया गया। महेश तवर ने कहा कि, संगठन आशा करता है कि, दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे।

संगठन के नोएडा महानगर अध्यक्ष डा रोहतास सिंह ने कार्यकर्ताओं मे उत्साह बढ़ाते हुए आह्वान किया। उन्होने कहा कि,अगर एक रहोगे तो मजबूत रहोगे और संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाना है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान द्वारा आने वाली 10.9.2026 तारीख़ को बुलंदशहर में होने वाली महापंचायत मे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होना का आह्वान किया । इस मौके पर पर कपिल खारी (दादरी जिला अध्यक्ष), हरिश शर्मा, हरी अवाना, गोविंद अम्बावता, मनोज शर्मा, नीरज कुमार, सतीश तंवर, विजयपाल भाटी, साजिद खान, प्रमोद कुमार, नसरूदीन सैफी, ऋषि भारतद्वाज सहित भारी संख्या मे पदाधिकारी व किसान मौजूद मौजूद रहे।

Related posts

गौतमबुधनगर पुलिस द्वारा जन्माष्टमी के मद्देनज़र इस्कॉन मंदिर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का किया गया निरीक्षण 

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव , मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी

firstopinion

सीडीओ की सराहनीय पहल, कोल्ड स्टोरेज मालिकों से  गौशाला गोद लेने का किया आग्रह

First Opinion News

Leave a Comment