NCR NEWS

नोएडा, खाद्य विभाग ने किया स्कूलों की कैंटीन का निरीक्षण

नोएडा , गौतम बुद्ध नगर के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के स्कूलों में संचालित कैंटीनों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है ।  इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शम सुन नेहा द्वारा सेक्टर 132 नोएडा स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में संचालित कैंटीन का निरीक्षण कर कॉर्न फ्लोर मिल्क पाउडर और सरसों कसौंदी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया । उसके पश्चात सेक्टर 128 नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कर बूंदी रायता और राजमा का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया । इसके पश्चात सेक्टर 132 नोएडा स्थित DPS स्कूल और समर विला पब्लिक स्कूल मैं संचालित कैंटीनों का निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए गए । आशुतोष कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इकोटेक 3 ग्रेटर नोएडा स्थित दयावती एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा संचालित मिड डे मील कैंटीन का निरीक्षण कर मिर्च पाउडर का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया । जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित कैंटीनों का निरीक्षण निरंतर किया जाता रहेगा ।

Related posts

सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा पर फिर उठे सवाल

First Opinion News

भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया अपनी कार्यकारिणी में बदलाव

First Opinion News

श्रमिक दिवस पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम ।

First Opinion News