NCR NEWS

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो वायरल

 

बहराइच के फखरपुर क्षेत्र से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे के अंदर एक ग्रामीण फंस गया।

सूचना के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के चलते वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन रविवार को पिंजरे में तेंदुए की जगह एक युवक फंसा मिला।

जब युवक से पिंजरे में घुसने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह उत्सुकता वश केवल पिंजरे को देखने आया था और अचानक फिसलकर अंदर बंद हो गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।

वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक पिंजरे को खोला और युवक को बाहर निकाला। विभाग इस मामले की जांच कर रहा है कि युवक पिंजरे में कैसे और क्यों घुसा।

फिलहाल यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related posts

पुलिस कप्तान मथुरा ने दो दर्जन से ज़्यादा उप निरीक्षकों के किए तबादले

First Opinion News

बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का मामला

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण ने मनाया 79वा स्वतंत्रता दिवस, सीईओ ने शहर के मुख्य चौराहो पर क्लॉक टॉवर ट्रैफिक बूथ एवं वॉटर एटीएम का किया उद्घाटन

First Opinion News

Leave a Comment