NCR NEWS

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-बसों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, यात्रियों की संख्या ढाई गुना बढ़ी, 25 नई ई-बसें और जुड़ेंगी।

नोएडा नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण की सिटी ई-बस सेवा को आम जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। इसी साल 15 जून से नौएडा, ग्रेटर नौएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में 100 ई-बसों का जन सुविधार्थ कम किराया दरों पर संचालन प्रारंभ किया गया है। इनमें से 50 ई-बसें नौएडा क्षेत्र में, 25 ई-बसें ग्रेटर नौएडा व 25 ई-बसें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित हैं। नौएडा क्षेत्र में 50 ई-बसें 5 रूटों पर संचालित हैं।

प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि आमजन द्वारा इन ई-बसों को काफी पसंद किया जा रहा है और सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि माह जुलाई में बस यात्रियों की कुल संख्या 1.50 लाख से बढ़कर माह अगस्त में 3.40 लाख हो गई है, जिससे बसों से प्राप्त होने वाले राजस्व में भी लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है।

विभिन्न ग्रामवासियों एवं शहरवासियों द्वारा सिटी ई-बस की संख्या बढ़ाने एवं नये रूट सृजित करने हेतु अनुरोध किया गया। इसी क्रम में प्राधिकरण ने बताया कि वर्तमान में संचालित बसों की संख्या में आमजन की मांग को देखते हुए अतिरिक्त 25 ई-बसों को शीघ्र ही जोड़ा जाना प्रस्तावित है। नये बस रूट हेतु सर्वे किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक गांवों एवं सेक्टरों को ई-बस सेवा से जोड़ा जा सके।

जनहित में शिकायत/सुझाव हेतु हेल्पलाईन नं- 1800-180-2877 जारी किया गया है, जिस पर आमजन द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत/सुझाव दिया जा सकता है।

वर्तमान में नौएडा क्षेत्र से संचालित 5 रूटों का विवरण।

रूट नं0-1 बॉटेनिकल गार्डन से परि चौक, ग्रेटर नौएडा।

वाया गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सैक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नौएडा वेस्ट (एक मूर्ति गोलचक्कर), सूरजपुर कलेक्ट्रेट।

रूट नं0-2 बॉटेनिकल गार्डन से जेवर एयरपोर्ट।

वाया सैक्टर-44 छलेरा, एमिटी स्कूल, एक्सप्रेसवे 0 चैनेज, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबूपुरा।

रूट नं0-3 बॉटेनिकल गार्डन से कलेक्ट्रेट, सूरजपुर।

वाया सैक्टर-37 अण्डरपास से छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सैक्टर-50 मैट्रो स्टेशन, सैक्टर-75 मैट्रो स्टेशन, नौर्थआई चौक, सैक्टर-116, सैक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूलमंडी, कुलेसरा, सूरजपुर।

रूट नं0-4 बॉटेनिकल गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद।

वाया गोल्फ कोर्स, सिटी सैन्टर, सैक्टर-52, सॉईमन्दिर सैक्टर-61, सैक्टर-62, प्रताप विहार गाजियाबाद, RRTS स्टेशन गाजियाबाद।

रूट नं0-5 बॉटेनिकल गार्डन से आनन्द विहार बस स्टेशन।

वाया: सैक्टर-16, नौएडा प्रवेश गेट सैक्टर-14ए, अक्षरधाम, कौशाम्बी।

Related posts

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम

firstopinion

नोएडा पुलिस द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा मे फर्जी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेटऔर अन्य सामान बरामद

First Opinion News

गौतम नगर पुलिस कमिश्नर ने धूप में ड्यूटी कर रहे अपने पुलिसकर्मियों को शीतल पेय पदार्थ का कराया वितरण

First Opinion News

Leave a Comment