NCR NEWS

ऑनलाइन ऐप्स के जरिए गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

 

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा ऑनलाइन ऐप्स की मदद से गांजा तस्करी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को पुलिस द्वारा एफएनजी सर्विस रोड, सेक्टर-123 से योगेंद्र प्रताप सिंह, सूरज उर्फ रुद्र और शिवकेश त्रिपाठी को गांजा तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कॉलेजों और कॉर्पोरेट ऑफिसों के आसपास छुट्टी व लंच टाइम में जाकर लोगों को ऑनलाइन लोकेशन पर गांजा उपलब्ध कराने की जानकारी देते थे और उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी दे देते थे।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का तस्करी करने का तरीका बेहद शातिर था। वे ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से लोकेशन व ऑर्डर प्राप्त कर ऑनलाइन भुगतान ले लेते थे। इसके बाद डिलीवरी ऐप की तर्ज पर पॉलीथीन पैकिंग कर गांजा तैयार करते और निर्धारित स्थान पर पहुंचा देते थे। पकड़े जाने की स्थिति में डिलीवरी करने वाला व्यक्ति ही फंसता और ये लोग बच निकलते थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा (ओजी, मैंगो, शिलोंग आदि प्रकार) तथा पैकिंग सामग्री बरामद की है।

गैंग एनसीआर के कई स्थानों पर सप्लाई करता था। संदेह से बचने के लिए ये नामी कंपनियों की पैकिंग पॉलीथीन और फर्जी ऑर्डर रसीद का उपयोग करते थे। मुख्य आरोपी योगेंद्र प्रताप सिंह पहले नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसने नशे से जुड़े युवकों के संपर्क में आकर खुद गांजा उपलब्ध कराना शुरू किया और धीरे-धीरे सप्लाई नेटवर्क को विस्तृत कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

firstopinion

नोएडा पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के एक दर्ज़न दुपहिया वाहन और कार बरामद।

First Opinion News

स्कूलों के पास तंबाकू पदार्थों की बिक्री होने पर प्रिन्सिपल पर होगी कारवाई डीएम

firstopinion

Leave a Comment