NCR NEWS

भारत मंडपम में होगा युवा उधमी शिखर सम्मेलन, स्टार्टअप की चाह रखने वाले युवाओं को मिलेगी नई दिशा

नोएडा अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवा उद्यमी शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। शिखर सम्मेलन के आयोजक कांफ्रेंडरेशन आफ वूमंस एंटरप्रेन्योर्स आफ इंडिया (भारतीय महिला उद्यमी परिसंघ) द्वारा रविवार को सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान कांफ्रेंडरेशन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीतू पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित भारत मंडपम में यंग एंटरप्रेन्योर्स सम्मिट का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में स्टार्टअप चला रहे युवाओं को अपने स्टार्टअप को प्रदर्शित करने और उद्योग जगत के बड़ी हस्तियां और नीति निर्माता से सीधे जुड़ने का एक गतिशील मंच प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि होंगी शामिल 

 शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थिति रहेंगी। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन “विकसित भारत 2047” की आधारशिला के रूप में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नीतियों और योजनाओं पर के बारे में बताएंगी। कांफ्रेंडरेशन की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रिया रहेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिखर सम्मेलन में आईआईटी मद्रास,आईआईटी दिल्ली,एमिटी विश्वविद्यालय,मारवाह स्कूल समेत अन्य प्रमुख कॉलेज के युवा अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन करेंगे। मूवर्स एंड पैकर्स के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल उद्योग विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहेंगे और अपनी सफल उद्यमशीलता यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। मारुति सुजुकी के राहुल भारती ऑटोमोटिव क्षेत्र में नवाचार पर प्रकाश डालेंगे,शिखर सम्मेलन में एमएसएमई मंत्रालय की मर्सी एपाओ लघु और मध्यम उद्यमों को समर्थन देने के लिए सरकारी पहलों पर चर्चा करेंगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में स्टार्टअप इंडिया की प्रमुख ममता वेंकटेश, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और सरकार समर्थित अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगी।ओरियन के दुष्यंत सिंह अपनी विशेषज्ञता और उद्यमिता के दृष्टिकोण से उपस्थित लोगों को प्रेरित करेंगे। कांफ्रेंडरेशन की यूथ अध्यक्ष परिधि रहेजा ने कहा कि, इस शिखर सम्मेलन में स्टार्टअप पिच, पैनल चर्चा और नेटवर्किंग सत्र शामिल होंगे। युवा उद्यमियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देंगे। इसका उद्देश्य नवीन विचारों और वास्तविक दुनिया के अवसरों के बीच की खाई को पाटना और युवाओं को उद्यमिता के माध्यम से भारत की विकास गाथा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करे।

Related posts

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में वांछित पांच अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

फोटो प्रदर्शनी का समापन, सांसद महेश शर्मा ने किया छायाकारों को सम्मानित

First Opinion News

ऑटो यूनियन और किसनों का एजेंसी के खिलाफ़ प्रदर्शन, एजेंसी द्वारा 3 अप्रैल से बिलिंग रेट पर वाहन देने का आश्वासन

First Opinion News

Leave a Comment