NCR NEWS

नोएडा मीडिया क्लब की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, शोकसभा आयोजित।

 

नोएडा शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की। बैठक में मीडिया क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। इस दौरान क्लब से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

दिवंगत विद्या देवी और पंकज कारण के लिए शोक सभा का आयोजन।

बैठक के उपरांत मीडिया क्लब परिसर में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि क्लब के महासचिव जयप्रकाश सिंह की बड़ी बहन विधा देवी का हाल ही में असमय निधन हो गया, वहीं मीडिया क्लब के सक्रिय सदस्य पंकज करन का भी बीमारी के चलते विगत दिनों निधन हो गया। दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगतों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

Related posts

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नोएडा मीडिया क्लब में फोटो प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

पप्पू यादव को राजद से छह साल के लिए निकाला

firstopinion

Leave a Comment