NCR NEWS

मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की रक्षामंत्री से मुलाक़ात, पत्रकारों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर हुई बातचीत

दिल्ली शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की। रक्षा मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाक़ात के दौरान नोएडा की कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की लेकर चर्चा की गयी। रक्षा मंत्री से मुलाक़ात के दौरान नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने भी नोएडा में पत्रकारों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत की,वहीँ पिछले दिनों मीडिया क्लब में फ़ोटो जर्नलिस्ट द्वारा लगाई गयी फ़ोटो प्रदर्शनी की भी जानकारी रक्षा मंत्री के साथ साझा की गयी। इसके अलावा पत्रकारों के हित में चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी नोएडा के पत्रकारों को मिले इसका भी अनुरोध रक्षामंत्री से किया गया। मुलाक़ात के दौरान मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने रक्षामंत्री को मीडिया क्लब में आने का आमंत्रण भी दिया जिसपर रक्षामंत्री ने शीघ्र ही मीडिया क्लब आने का आश्वासन दिया।

Related posts

नोएडा सेक्टर 53 मारपीट मामले में पुलिस कमीशनर ने एस.एच.ओ और चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा मे फर्जी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेटऔर अन्य सामान बरामद

First Opinion News

गाजियाबाद,बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में मिशन शक्ति खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

First Opinion News

Leave a Comment